23 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

समधन नगर पंचायत मे ईओ व चेयरमैन पुत्र की जोड़ी डाल रही खुलेआम डकैती

Must read

 

– अधिशासी अधिकारी की संपत्ति की जांच कराने को कसी गईं कमर

– स्ट्रीट लाइट से ‘आई लव समधन’ तक खर्च मे धांधली से नाराजगी की लहर

कन्नौज। समधन नगर पंचायत में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्ट्रीट लाइटों की खरीद और स्थापना से लेकर ‘आई लव समधन’ के नाम पर हुए खर्च, ठेकों, भुगतान, आरटीजीएस लेनदेन और संपत्तियों की खरीद तक सवालों की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है। इन तमाम मामलों के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र अयान सिद्दीकी और अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता की जोड़ी स्थानीय चर्चाओं के केंद्र में बनी हुई है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नगर पंचायत में लिए गए फैसलों और वित्तीय गतिविधियों की पूरी जांच कराई जाए तो कई परतें खुल सकती हैं।
आरोप था कि कुछ स्थानों पर अपेक्षित संख्या में लाइटें नहीं लगीं, लेकिन भुगतान की प्रक्रिया पूरी हुईं ज़ो चर्चा का केंद्र है । वहीं ‘आई लव समधन’ से जुड़े कार्य पर करीब साढ़े 22 लाख रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आई थी। लोगों की मांग है कि संबंधित टेंडर, निविदा प्रक्रिया, कार्यादेश, आपूर्ति बिल, माप पुस्तिका, भुगतान वाउचर और ठेकेदारों को जारी रकम का मिलान मौके पर हुए काम से कराया जाए।
हुईं शिकायतों मे मामला केवल नगर पंचायत के विकास कार्यों तक सीमित नहीं है। ईओ दिव्या गुप्ता की मां सीमा गुप्ता के नाम जहानगंज-कमालगंज मार्ग पर करीब 80 लाख रुपये बाजार मूल्य की संपत्ति खरीदे जाने की चर्चा अब सरे बाजार होने लगी है। इसी मार्ग पर एक अन्य भूखंड व कानपुर में परिवार से जुड़े लोगों के नाम संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी उच्च एजेंसियों की नजर मे आ रहीं हैं । लोगों ने मांग की है कि सभी बैनामों, खरीद मूल्य, वर्तमान बाजार मूल्य और संपत्ति खरीद में लगाए गए धन के स्रोत की जांच कराई हो ताकि सरकारी धन की हुईं डकैती का पर्दाफास हो सके ।
सबसे बड़ी बात नगर पंचायत से जुड़े ठेकेदारों के लेनदेन को लेकर है। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ ठेकेदारों की ओर से ईओ के भाई कार्तिकेय गुप्ता के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से रकम भेजी गई। नगर पंचायत के एक कर्मचारी के हवाले से परिवार से जुड़े खातों में धनराशि पहुंचने के आरोप भी लगाए गए हैं। ऐसे में संबंधित बैंक खातों, आरटीजीएस विवरण, ठेकेदारों के बिल, भुगतान अभिलेख और कार्यादेशों का मिलान जांच का अहम हिस्सा बनाने की मांग की जा रही है।

चेयरमैन पुत्र और ईओ की जुगलबंदी प्रमुख चर्चा मे

नगर पंचायत में अयान सिद्दीकी और ईओ दिव्या गुप्ता का नाम एक साथ लिए जाने को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। नगर पंचायत से जुड़े मामलों में दोनों की भूमिका और आपसी समन्वय को लेकर कई आरोप हैं। यही वजह है कि शिकायतकर्ता अब केवल ईओ के कार्यालयी कामकाज की जांच तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि यह भी चाहते हैं कि नगर पंचायत के निर्णयों, ठेकों, भुगतान और निर्माण कार्यों में प्रभाव रखने वाले सभी लोगों की भूमिका सामने लाई जाए।
ज्ञात हो कि अयान सिद्दीकी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। दिसंबर 2025 में कुछ सभासदों ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर नगर पंचायत कार्यालय में गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए थे। सभासदों ने आरोप लगाया था कि नगर पंचायत के कुछ वित्तीय मामलों को लेकर चल रही जांच के बीच विवाद हुआ। घटना के दौरान सभागार में लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने का मुद्दा भी सामने आया था। इन घटनाओं ने नगर पंचायत के भीतर चल रही खींचतान को और हवा दी थी।
मांग है कि समधन अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति से अब तक नगर पंचायत में हुए सभी निर्माण कार्यों, खरीद, टेंडर, कार्यादेश, भुगतान, आउटसोर्सिंग, मानदेय और ठेकेदारों से जुड़े लेनदेन की जांच कराई जाए। साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान परिवार के सदस्यों के नाम खरीदी गई संपत्तियों और संबंधित बैंक खातों में हुए बड़े लेनदेन को भी जांच के दायरे में शामिल किया जाए।जांच में यह भी देखा जाए कि नगर पंचायत से भुगतान पाने वाले ठेकेदारों और ईओ के पारिवारिक सदस्यों के खातों के बीच किसी प्रकार का वित्तीय संबंध तो नहीं रहा। जिन कार्यों के भुगतान हुए, उनका मौके पर सत्यापन कराया जाए और कागजों में दर्ज काम तथा जमीन पर हुए काम का मिलान किया जाए। यही प्रक्रिया स्ट्रीट लाइट, ‘आई लव समधन’ और अन्य निर्माण कार्यों पर उठे सवालों का जवाब दे सकती है।

समधन में यह चर्चा भी है कि ईओ के प्रभावशाली लोगों नजदीकी संबंध होने के कारण शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिले में एक अधिकारी द्वारा उन्हें संरक्षण दिए जाने की चर्चाएं भी स्थानीय स्तर पर हैं। ऐसे में शासन के सामने चुनौती यही है कि जांच को स्थानीय प्रभाव से अलग रखते हुए रिकॉर्ड के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article