21.5 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

जयपुरिया स्कूल में तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Must read

 

– पेंटिंग का काम करते समय हुआ हादसा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र स्थित जयपुरिया स्कूल में पेंटिंग का काम कर रहे एक मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूर की पहचान वेद प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश पिछले करीब 15 दिनों से जयपुरिया स्कूल में पेंटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वह स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मजदूर के तीसरी मंजिल से नीचे गिरने की पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पेंटिंग का काम करते समय मजदूर की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे।
घटना कलवारी थाना क्षेत्र के जयपुरिया स्कूल की बताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article