38.1 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

विश्व युवा कौशल दिवस पर यूपी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला

Must read

– 74 जिलों में मिलेगा रोजगार का अवसर

लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन युवाओं के लिए राज्यव्यापी रोजगार अभियान शुरू करने जा रहा है। मिशन के तहत 13 और 14 जुलाई को प्रदेश के 74 जिलों में राज्य स्तरीय रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर ही साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराना है। रोजगार मेलों में विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रिटेल, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स, आईटी, बैंकिंग और सेवा क्षेत्र सहित विभिन्न उद्योगों की कंपनियां भाग लेंगी।
मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। चयनित युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
राज्य सरकार का उद्देश्य कौशल विकास को रोजगार से जोड़ते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित यह दो दिवसीय अभियान प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article