25 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

रखा वाले बाबा खुदादीन चिश्ती साबरी का सालाना फातेहा संपन्न

Must read

फर्रुखाबाद। बनखड़िया स्थित हजरत पहलवान शाह रखा दरगाह पर शनिवार को हजरत खुदादीन चिश्ती साबरी का सालाना फातेहा एवं कव्वाली कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान पूरे दिन लंगर में दाल-रोटी का भंडारा चलता रहा। बड़ी संख्या में जायरीन ने पहुंचकर फातेहा में शिरकत की और तबर्रुक ग्रहण किया।कार्यक्रम में मिन्हाज आलिम साहब ने फातेहा की रस्म अदा कराई। शाम करीब पांच बजे रस्म-ए-रंग के साथ कुल शरीफ संपन्न हुआ। इसके बाद जायरीनों ने दुआ मांगी और कव्वाली कार्यक्रम का आनंद लिया। रखा दरगाह बाबा अब्दुल हक चिश्ती साबरी ने दुआ कर देश में गंगा-जमुनी तहजीब, अमन-चैन और भाईचारा कायम रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सूफियाना आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मुजीव, सद्दाम, ताजुद्दीन अहमद, रामदास जी, नौशाद, पप्पू भैया, फुंदन, गोपाल, आनंद, दिलीप, विकास पाल, विनोद पाल, रवि यादव, टीटू, आलमगीर मंसूरी, अली हसन, इशू, अहमद्दीन, खुशहाल और रौनक सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। पूरे दिन दरगाह परिसर में जायरीनों की आवाजाही बनी रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article