35.2 C
Lucknow
Saturday, July 11, 2026

अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा, बोले- ‘राम धन में गबन आस्था पर कलंक, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा’

Must read

 

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले को “आस्था पर कलंक” बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी है और जांच एजेंसियों को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए दान और चढ़ावे से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की घटनाओं से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले की जांच जारी है। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण की गहन पड़ताल कर रही हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article