27 C
Lucknow
Saturday, October 10, 2026

बंद पड़ी हाईटेंशन लाइन के 11 पोलों से तार चोरी

Must read

 

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद पड़ी हाईटेंशन विद्युत लाइन को निशाना बनाते हुए 11 पोलों के तार चोरी कर लिए। चोरी किए गए तारों की कीमत करीब 1.45 लाख रुपये बताई गई है। विद्युत विभाग की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

नहरैया पावर हाउस से मौधा और असाइन होते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय तक वर्ष 2018 में 33/11 केवी विद्युत लाइन बिछाई गई थी। हालांकि, इस लाइन में अब तक विद्युत प्रवाह शुरू नहीं हो पाया था। आरोप है कि आठ और नौ अक्टूबर की रात चोर जवाहर नवोदय विद्यालय से असाइन तक 11 पोलों पर लगे तार उतार ले गए।

इससे पहले भी चोरों ने जरारी पावर हाउस से मोहम्मदाबाद जाने वाली 33 हजार केवी लाइन को निशाना बनाया था। 14 सितंबर की रात छह पोलों के तार काटकर पिकअप में लादकर ले जाने की घटना सामने आई थी। इन पोलों पर भी विद्युत प्रवाह नहीं हो रहा था। उस मामले में अवर अभियंता शिवकुमार ने थाने में करीब दो लाख रुपये के तार चोरी होने की तहरीर दी थी।

नहरैया पावर हाउस के अवर अभियंता प्रदीप दीक्षित ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय से असाइन तक 11 पोलों के तार चोरी हुए हैं। इनकी कीमत करीब 1.45 लाख रुपये है। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में लाइन बिछाई गई थी, लेकिन उसमें विद्युत प्रवाह शुरू नहीं हो सका था।

प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article