30 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

तेज रफ्तार पिकअप नाले में गिरी, चालक की डूबकर मौत

Must read

 

जेल रोड पर हादसे से मचा हड़कंप, हाइड्रा की मदद से नाले से बाहर निकाला गया वाहन

गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के जेल रोड पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक की नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवकुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पिकअप तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। अचानक हुए हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और राहत-बचाव की कोशिश शुरू की।
सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। नाले में वाहन के गिरने के कारण पिकअप को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई और कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप को नाले से बाहर निकाला गया।
वाहन से चालक शिवकुमार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार के चलते वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article