30 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

सीएम योगी आज रायबरेली दौरे पर, शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल

Must read

 

वापसी के बाद आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ वापस लौटेंगे।

रायबरेली कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचेंगे। संस्थान का आज स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शाम करीब 4 बजे स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की उपलब्धियों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तैयारियां की गई हैं। रायबरेली से लखनऊ वापसी के दौरान निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article