दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिलकर जताएंगे शोक, 1 सितंबर को हुआ था निधन
बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मंत्री भूपेंद्र चौधरी शनिवार को बुलंदशहर पहुंचेंगे। दोनों नेता दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।
बताया गया है कि भाजपा नेताओं का यह दौरा पूरी तरह शोक संवेदना से जुड़ा है। दोनों नेता दिवंगत विधायक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने का संदेश देंगे।
विधायक अनिल शर्मा का 1 सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बुलंदशहर पहुंचने को इसी क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


