24.1 C
Lucknow
Monday, October 19, 2026

पांच दिन बाद पहूज नदी में बहे युवक का शव बरामद

Must read

 

तेज बहाव में बह गया था युवक, घटनास्थल से करीब 50 किलोमीटर दूर मिला शव

जालौन। पहूज नदी के तेज बहाव में बहे युवक का पांच दिन बाद शव बरामद कर लिया गया। शव घटनास्थल से करीब 50 किलोमीटर दूर मिला। युवक के नदी में बहने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी।

मामला कैलिया थाना क्षेत्र के सलैया गांव का है। बताया गया कि तेज बहाव के दौरान युवक पहूज नदी में बह गया था। घटना के बाद परिजनों और पुलिस की ओर से उसकी तलाश शुरू की गई। नदी के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के चलते तलाशी अभियान में लगातार दिक्कतें सामने आ रही थीं।

पांच दिन की तलाश के बाद युवक का शव घटनास्थल से करीब 50 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article