28 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Must read

 

13 एफआईआर रद्द करने की केंद्र की अर्जी पर होगी सुनवाई, 2873 प्रदर्शनकारियों के आपराधिक रिकॉर्ड का भी मामला

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। केंद्र सरकार की ओर से प्रदर्शन के दौरान दर्ज की गई 13 एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की गई है।

केंद्र की अर्जी में कथित तौर पर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 2873 प्रदर्शनकारियों का भी जिक्र किया गया है। सरकार की ओर से इनके संबंध में एक नई एफआईआर दर्ज करने की अनुमति भी मांगी गई है।

मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों में दर्ज एफआईआर और प्रदर्शनकारियों की आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर केंद्र की दलीलों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान चर्चा होने की संभावना है।

अब नजर इस बात पर है कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र की 13 एफआईआर रद्द करने की मांग और 2873 प्रदर्शनकारियों से जुड़े प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article