28 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Must read

 

कुछ ही मिनटों में विकराल हुई आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के चलते दो दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि आग हार्डवेयर और परचूनी की दुकानों में लगी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हादसे में दोनों दुकानों में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article