चार इंस्पेक्टर और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए चार इंस्पेक्टर और दो उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश जारी होने के बाद कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादले के तहत इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं इंस्पेक्टर वैभव सिंह को एयरपोर्ट थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर राजेश कुमार को शाहगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में रीडर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को कीडगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
पुलिस कमिश्नर की ओर से किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग में कसावट लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी पाने वाले अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की अपेक्षा की गई है।


