पुलिस लाइन में तैनात कई दरोगाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, हाकिम सिंह को अहम सेल का प्रभार
उन्नाव। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीन इंस्पेक्टर और 22 दरोगाओं के तबादले किए हैं। तबादला सूची जारी होने के बाद कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस लाइन में तैनात कई दरोगाओं को भी महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है।
तबादले के तहत इंस्पेक्टर हाकिम सिंह को एक महत्वपूर्ण सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इंस्पेक्टर अजय कुमार द्विवेदी को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को सीसीटीम समेत विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस लाइन में तैनात दरोगाओं को भी फील्ड और अलग-अलग शाखाओं में तैनाती देकर उनकी जिम्मेदारी तय की गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने की उम्मीद है।
एसपी के आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों ने नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में इस फेरबदल का असर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली में देखने को मिल सकता है।


