कन्नौज। जिला न्यायालय परिसर से पास्को एक्ट का आरोपी रविवार को सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया।
सोमवार सुबह फरार कैदी का पता न चलने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कैदी की तलाश मे पांच टीमो का गठन किया गया है।
इन टीमो के अलावा गुरसहायगंज, ठठिया, सौरिख थाना की पुलिस के साथ सर्विलांस एवं स्वाट टीमो को लगाया गया है। फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।
लापरवाही बरतने वाले सिपाहियो के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा नैन निवासी अंकुल उर्फ अंशुल 25 बर्ष पुत्र पन्ना लाल पर घर मे घुसकर नाबालिग से छेडछाड और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 29 अगस्त को मुकदमा 334/2026,धारा74,331(2)351,(2) वीएनएस एवं 7/8 पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
सौरिख पुलिस ने आरोपी को 30 अगस्त को मढपुरा पुल के पास से गिरफ्तार किया था।गिरफ्तारी के बाद उसे सीजे एम कोर्ट मे पेश किया गया।शाम को उगलियो के निशान लेने के लिए जिला न्यायालय भेजा गया।
उंगलियो के निशान लेते समय उल्टी दस्त का बहाना आरोपी ने बनाया। जब सिपाही उसे शौचालय की ओर ले जा रहे थे तभी आरोपी सिपाही को धक्का देकर बाउन्ड्री फांद कर फरार हो गया।
रविवार होने के न्यायालय मे सन्नाटा था। कैदी के फरार होते ही पुलिस विभाग मे हडकंप मच गया। देर रात तक गोपनीय तरीके से तलाश की गई। पता न चलने पर सुबह पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी।


