24.6 C
Lucknow
Friday, October 16, 2026

उज्बेक छात्रों ने हिंदी में सुनाईं मोदी की कविताएं

Must read

 

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान ताशकंद स्थित महात्मा गांधी सेंटर का दौरा किया। यहां उज्बेक छात्रों ने हिंदी में मोदी की लिखी कविताएं सुनाईं। अपनी कविताएं सुनकर प्रधानमंत्री भावुक हुए और कहा कि हिंदी छात्रों की मातृभाषा नहीं होने के बावजूद उन्होंने कविताओं की भावनाओं को उसी तरह समझकर प्रस्तुत किया, जैसी भावनाएं उनके दिल में थीं।

मोदी ने भारत, महात्मा गांधी और भारतीय संस्कृति के प्रति उज्बेकिस्तान में बढ़ती रुचि का उल्लेख किया। उन्होंने तमिल साहित्य की प्रसिद्ध कृति ‘तिरुक्कुरल’ का उज्बेक भाषा में अनुवाद कराने का सुझाव भी दिया। यात्रा के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक बढ़ाया गया। दोनों देशों के बीच 11 समझौतों, सहमतियों और समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article