30 C
Lucknow
Friday, August 28, 2026

झांसी में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, बांधों से छोड़े गए पानी के बाद नदियां उफान पर

Must read

 

नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, डीएम गौरांग राठी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

झांसी। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। कई स्थानों पर हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी-नालों के आसपास न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
जानकारी के मुताबिक राजघाट बांध से 54,748 क्यूसेक और माताटीला बांध से 46,557 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा ढुकुवां और पारीछा बांध से भी पानी का डिस्चार्ज जारी है। पहाड़ी और लहचूरा बांध से भी लगातार पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे स्थित गांवों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। ग्रामीणों को नदी के किनारे नहीं जाने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने की स्थिति को देखते हुए लोग प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।
प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार बारिश के बीच नदियों और बांधों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article