30 C
Lucknow
Friday, August 28, 2026

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, यूपी रोडवेज बसों में आज से मुफ्त यात्रा

Must read

 

29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नि:शुल्क सफर की सुविधा

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में आज सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
इस विशेष व्यवस्था के तहत महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दिए जाने की जानकारी है। इसका उद्देश्य रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों तक पहुंचने में सहूलियत देना है।
रक्षाबंधन के अवसर पर 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए भी विशेष सुविधा का ऐलान किया गया है। ऐसी महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलने की बात कही गई है।
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और भाइयों के घर जाती हैं। ऐसे में रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था से त्योहार के दौरान महिलाओं को आर्थिक राहत के साथ आवागमन में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बस संचालन और व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है, ताकि रक्षाबंधन पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article