28.2 C
Lucknow
Sunday, October 11, 2026

किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर

Must read

फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव उगरपुर में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ने से किशोरी की जान बच गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार गांव उगरपुर निवासी जगन्नाथ सिंह की 16 वर्षीय पुत्री फूलन देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाने का प्रयास किया। किशोरी को फंदे पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में किशोरी का उपचार चल रहा है। घटना के पीछे आत्महत्या के प्रयास का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article