33 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

डीआरआई का बड़ा एक्शन, हाथीदांत की 54 बेशकीमती कलाकृतियों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Must read

 

लखनऊ। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई ) ने वन्यजीव उत्पादों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ में चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से हाथीदांत से बनीं 54 बेहद बारीक नक्काशीदार कलाकृतियां बरामद की हैं।

जानकारी के मुताबिक डीआरआई को हाथीदांत की कलाकृतियों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। इसके आधार पर अधिकारियों ने लखनऊ में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को पकड़ा और उनके पास से प्रतिबंधित वन्यजीव उत्पाद बरामद किए।
बरामद 54 कलाकृतियां हाथीदांत से तैयार की गई हैं और उन पर बेहद बारीक नक्काशी की गई है। अधिकारियों के अनुसार इनकी कीमत करोड़ों रुपये में होने का अनुमान है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन्हें विदेशी बाजार में ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्करी नेटवर्क कलाकृतियों को नेपाल के रास्ते विदेश भेजने की योजना बना रहा था। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हाथीदांत की ये कलाकृतियां कहां से हासिल की गईं, इनके पीछे कौन लोग हैं और विदेश में इनके संभावित खरीदार कौन थे।
चारों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में डीआरआई के साथ अन्य संबंधित एजेंसियों की भूमिका भी सामने आई है। अधिकारियों का फोकस कलाकृतियों के स्रोत, तस्करी के रास्ते और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक पहुंचने पर है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article