फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया वहीं चार लोगों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार और बेल्ट से मारपीट कर दी। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए बनखड़िया निवासी गुलफाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस के हारून से नाली के पानी की निकासी को लेकर पहले विवाद हुआ था। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि 14 अगस्त की शाम करीब छह बजे गुलफाम चौराहे पर अपनी फल की ठेली पर बैठा था। तभी हारून पुत्र रब्बन, सिवाज पुत्र कमल हसन निवासी बनखड़िया और उनके दो साथी मौके पर पहुंच गए। चारों ने गुलफाम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी ठेली पलट दी और धारदार हथियार व बेल्ट से उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में गुलफाम को काफी चोटें आईं। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। फतेहगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।


