31 C
Lucknow
Wednesday, August 19, 2026

राजपूत रेजिमेंट किला घाट पर वैदिक रीति से हुआ अस्थि विसर्जन

Must read

– सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार की माता स्वर्गीय विनोद कुमारी कटियार की अस्थियां गंगा में विसर्जित

फर्रुखाबाद। राजपूत रेजिमेंट किला घाट पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार की माता स्वर्गीय विनोद कुमारी कटियार की अस्थियों का वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक विधि-विधान के साथ गंगा में बड़े पुत्र राजीव कटियार और लेफ्टिनेंट जनरल रहे मनोज कटियार ने विसर्जन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिजनों ने श्रद्धापूर्वक अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी की।

अस्थि विसर्जन के दौरान राजीव कटियार, सुधीर कटियार और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार सहित परिवार के अन्य सदस्य आशीष कटियार डी डी,शैलेन्द्र कटियार, मान सिंह कटियार, अभिषेक कटियार, मौजूद रहे। पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक परंपराओं के अनुसार सभी आवश्यक क्रियाएं संपन्न कराई गईं।

कार्यक्रम को देखते हुए प्रोटोकॉल के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। किला घाट पर अस्थि विसर्जन की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

परिजनों ने स्वर्गीय विनोद कुमारी कटियार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। धार्मिक रीति-रिवाजों के बाद अस्थियों को गंगा में विधिवत विसर्जित किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article