27.2 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस में शराब तस्करी का खुलासा

Must read

 

आरपीएफ ने कोच अटेंडेंट समेत दो आरोपियों को दबोचा, 100 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद

लखनऊ। लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन के कोच अटेंडेंट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब के 100 टेट्रा पैक बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार आरपीएफ को ट्रेन में शराब ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया। तलाशी के दौरान शराब बरामद होने पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों में गुड्डु कुमार, जो ट्रेन की बी-5 बोगी में कोच अटेंडेंट के रूप में तैनात था, और बेगूसराय निवासी राजा कुमार शामिल हैं। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले में कोच अटेंडेंट की गिरफ्तारी के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े कर्मचारी के शराब तस्करी के आरोप में पकड़े जाने से मामला गंभीर हो गया है। आरपीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब ट्रेन में कहां से लाई गई और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।
जांच एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं। बरामद शराब और आरोपियों के बीच संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।
आरपीएफ की इस कार्रवाई के बाद ट्रेन में अवैध शराब की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा है। रेलवे पुलिस का कहना है कि ट्रेनों में अवैध शराब और अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article