शाहजहाँपुर/जैतीपुर। विकासखंड मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर स्थित मकरंदपुर गांव के लोग इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग पर कई फीट पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर पानी भरने से पैदल चलना भी दूभर हो चुका है। इस अव्यवस्था का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वाले राहगीरों पर पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने और बुजुर्गों को दवा-इलाज के लिए बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दर्जनों गांवों की लाइफलाइन है यह रास्ता आपको बता दें कि यह मार्ग गौहावर होते हुए मकरंदपुर, जगदीशपुर से हिम्मतपुर चौराहे पर गढ़िया रंगीन जाने वाले मुख्य मार्ग को जोड़ता है। ब्लॉक मुख्यालय तक जल्दी पहुंचने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के लोग रोज इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। मार्ग बंद होने से पूरे इलाके की रफ्तार थम गई है।
रात में फंसी एम्बुलेंस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ग्रामीणों ने बताया कि बदहाली यहीं खत्म नहीं होती, गांव के आगे तालाब के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में कट कर बह गया है। कुछ दिन पहले रात के अंधेरे में यहाँ एक मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस भी फंस गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है।
ग्रामीणों को डर है कि अगर जल्द ही कदम नहीं उठाए गए, तो आगामी बारिश के दौरान यह समस्या और अधिक विकराल रूप ले लेगी।ग्रामीणों ने की उच्च अधिकारियों से मांगजलभराव और कटी सड़क से नाराज सुनील यादव, रामअवतार, कृपाल, अमर सिंह, रमनपाल सिंह और सर्वेश कश्यप सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने जिले के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
जैतीपुर के मकरंदपुर गांव में जलभराव से हाहाकार, एम्बुलेंस फंसने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश


