34.7 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

31 रन पर आधी टीम ढेर, फिर ओहरान वकी का तूफान; शमशाबाद ने भड़ौसा को 36 रन से हराया

Must read

 

कमालगंज, फर्रुखाबाद । रामलीला मैदान में आयोजित डे-नाइट कमालगंज प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में शमशाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भड़ौसा को 36 रन से पराजित कर अगले दौर में जगह मजबूत कर ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए शमशाबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम महज 31 रन के स्कोर पर अपने आधे विकेट गंवा बैठी। मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने उतरे ओहरान वकी ने मात्र 13 गेंदों में 29 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को संभाला। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत शमशाबाद ने निर्धारित ओवरों में 98 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भड़ौसा की टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में टीम ने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों से उबरने में टीम नाकाम रही और शमशाबाद के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। पूरी टीम 10 ओवर में 62 रन ही बना सकी।

शमशाबाद की जीत में गेंदबाज मोहम्मद नाजिम ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने दो ओवर में मात्र 10 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह शमशाबाद के पक्ष में मोड़ दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

डे-नाइट प्रारूप में फ्लडलाइट्स की रोशनी में खेले जा रहे कमालगंज प्रीमियर लीग के मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता में हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article