थाना शमसाबाद
अभियुक्त आशीष पुत्र सुखराम निवासी ग्राम बरई थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद व 03 व्यक्ति (नाम-पता अज्ञात) द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी श्री राकेश पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम रमापुर जसू थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 187/26, धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना राजेपुर
अभियुक्त द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर देना, मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर देना तथा दौराने इलाज वादी के भाई की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में वादी श्री अजय कुमार पुत्र मलिखान सिंह निवासी ग्राम नगला हूशा थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 177/26, धारा 281/125B/106(1)/324(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कमालगंज
अभियुक्तगण राजवीर पुत्र नामालूम निवासी मोहल्ला इन्दिरा नगर कस्बा व थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 02 नफर द्वारा वादिनी के पुत्र को खेलने के बहाने घर से बुलाकर ले जाना तथा गंगा जी में धक्का देकर वादिनी के पुत्र की हत्या कर देना एवं वादिनी को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 307/26, धारा 103(1)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। (नोट: मा0 न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत)।
अभियुक्तगण विशाल पुत्र ब्रह्मानन्द निवासी मोहल्ला इन्दिरा नगर कस्बा व थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 05 नफर द्वारा एक राय होकर वादिनी व वादिनी के परिजनों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 308/26, धारा 191(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगण इमरान पुत्र इरफान निवासी ग्राम नगला दाउद थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 02 नफर द्वारा वादी के पुत्र के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी श्री शीलू पुत्र मंसूद निवासी ग्राम नगला दाउद थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 309/26, धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना फतेहगढ़
अभियुक्तगण शिवकुमार पुत्र रामनरेश निवासी न्यू फौजी कालोनी बंधौआ थाना कोत0 फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद आदि 05 नफर व 01 व्यक्ति (नाम-पता अज्ञात) द्वारा एक राय होकर वादिनी के पति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के सम्बन्ध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 318/26, धारा 191(2)/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। (नोट: मा0 न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत)।
थाना नवाबगंज
अज्ञात अभियुक्तगण/चोरों द्वारा रात्रि में वादी के घर से 02 लाख 38 हजार रुपये नगद व सोने-चाँदी के आभूषण चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में वादी श्री जितेन्द्र सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समैचीपुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 307/26, धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगण सुधा देवी पत्नी रामनिवास निवासी ग्राम बराकेशव थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद आदि 04 नफर द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के सम्बन्ध में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 308/26, धारा 115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। (नोट: मा0 न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर से तरमीम)।
थाना मऊदरवाजा
अभियुक्तगण दीपक शाक्य पुत्र सुरेशचन्द्र शाक्य निवासी मोहल्ला रकाबगंज खुर्द थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद आदि 04 नफर द्वारा वादी व उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी श्री पवन शाक्य पुत्र महेशचन्द्र शाक्य निवासी मोहल्ला रकाबगंज खुर्द थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 356/26, धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना मेरापुर
अभियुक्तगण उपेन्द्र पुत्र मेघनाथ निवासी ग्राम नगला भवरसा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद आदि 04 नफर द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी के भाई के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी श्री अवधेश पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम नगला भवरसा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 128/26, धारा 333/115(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना फर्रुखाबाद (कोतवाली)
अभियुक्तगण रोहित राठौर पुत्र महेशचन्द्र निवासी नरकसा थाना कादरीगेट जनपद फर्रुखाबाद आदि 04 नफर द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने के सम्बन्ध में वादी उ0नि0 श्री राजेश कुमार यादव थाना कोत0 फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद की तहरीर पर मु0अ0सं0 206/26, धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


