34.7 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

यूपी को मिला नया प्रशासनिक प्रशिक्षण केंद्र, सीएम योगी ने किया लोकार्पण

Must read

 

– सीजी सिटी में ₹464 करोड़ की लागत से 22 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में तैयार
– डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के अत्याधुनिक परिसर का वैदिक विधि-विधान से हुआ उद्घाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को शुक्रवार को प्रशासनिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सीजी सिटी, सुल्तानपुर रोड स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के अत्याधुनिक नवीन परिसर का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ लोकार्पण किया।

करीब ₹464 करोड़ की लागत से 22 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में विकसित यह परिसर आधुनिक प्रशासनिक प्रशिक्षण की सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। मुख्यमंत्री ने परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों, डिजिटल सुविधाओं और अत्याधुनिक अवसंरचना का अवलोकन किया।

नवीन परिसर में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग सेंटर, आधुनिक ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल, ई-लाइब्रेरी, आवासीय परिसर, खेल एवं अन्य प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक प्रशासन, सुशासन, तकनीकी नवाचार, आपदा प्रबंधन और लोकसेवा से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय में प्रशासनिक अधिकारियों का प्रशिक्षण भी आधुनिक तकनीक और सुशासन की आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए। यह नया परिसर अधिकारियों की कार्यकुशलता, निर्णय क्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और दक्ष प्रशासन ही सुशासन की मजबूत नींव होता है।

कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अकादमी से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश सरकार का मानना है कि यह अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में सुशासन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article