36.3 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

खेत में किशोरी से जबरन खींचतान का प्रयास, शोर सुनकर पहुंची मां

Must read

– आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में खेत पर शौच के लिए गई किशोरी को जबरन मक्के के खेत में खींचने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंच गईं, जिन्हें आता देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव निवासी एक किशोरी घर से कुछ दूरी पर खेतों में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का निवासी आकाश वहां पहले से मौजूद था। उसने किशोरी को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन पास के मक्के के खेत की ओर खींचने लगा।

किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंच गईं। मां को अपनी ओर आते देख आरोपी किशोरी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद किशोरी की मां उसे लेकर नवाबगंज थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article