36.6 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

दोबारा घर से लापता हुई किशोरी, युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Must read

 

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के दोबारा घर से लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह किशोरी घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों को संदेह था कि थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव पूरनपुर सिंधौली निवासी हरीकरन, जो पिछले करीब दो माह से गांव में अपनी बहन के घर रह रहा था, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने तलाश कर किशोरी को युवक के साथ ढूंढ लिया और उसे घर वापस ले आए।

बताया गया कि उसी रात करीब एक बजे किशोरी फिर से चुपचाप घर से निकल गई। जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने गांव में युवक को उसकी बहन के घर से पकड़ लिया और किशोरी के संबंध में पूछताछ की।

इसी दौरान थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के फूफा ने फोन कर सूचना दी कि किशोरी उनके घर पर है। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और किशोरी को अपने साथ वापस ले आए। इसके बाद युवक और किशोरी दोनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

किशोरी के पिता का आरोप है कि हरीकरन ने अपने बहनोई की मदद से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगाया। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर हरीकरन निवासी पूरनपुर सिंधौली, थाना कमालगंज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article