28 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

डॉक्टर अपहरणकांड में साहसिक ऑपरेशन, आईपीएस मुनिराज जी को वीरता पदक

Must read

 

– आगरा के चर्चित डॉक्टर अपहरणकांड में बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी रहे

मुरादाबाद। आगरा के चर्चित चिकित्सक डॉ. उमाकांत गुप्ता अपहरणकांड में साहसिक पुलिस ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान में मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मेडल फॉर गैलेंट्री से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार की आधिकारिक सूची में मुनिराज जी का नाम उत्तर प्रदेश के वीरता पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों में शामिल है।

13 जुलाई 2021 को आगरा के चिकित्सक डॉ. उमाकांत गुप्ता का अपहरण कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान अपहरणकर्ताओं का पीछा किया और राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र से चिकित्सक को सकुशल मुक्त कराया। इसके बाद आगरा के जगनेर क्षेत्र स्थित कछपुरा के जंगल में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में कुख्यात बदमाश बदन सिंह और उसके साथी अक्षय को मार गिराया गया।

उस समय आगरा के एसएसपी रहे मुनिराज जी और एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके बीच पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस साहसिक ऑपरेशन के लिए मुनिराज जी के साथ सत्यजीत गुप्ता, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार को भी वीरता पदक प्रदान किया गया है।
मुनिराज जी वर्तमान में डीआईजी , मुरादाबाद रेंज के पद पर तैनात हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें मिला यह सम्मान उनके पुलिस सेवा के दौरान किए गए साहसिक ऑपरेशन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article