31.2 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

जेवर और नकदी हड़पने के बाद पति को गायब करने का आरोप, तीन पर मुकदमा

Must read

मोहम्मदाबाद। गांधीनगर (किलमापुर) निवासी दिव्यांग महिला बेबी ने अपनी ननद विनीता, ननदोई जितेंद्र सिंह और किशनपाल सिंह पर जेवर व नकदी हड़पने तथा उसके पति कुलदीप सिंह को गायब करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में बेबी ने बताया कि विनीता और जितेंद्र ने प्लॉट खरीदने के लिए तीन लाख रुपये की जरूरत बताकर मदद मांगी थी। आरोप है कि उसकी सास ने अपना और उसका सोना-चांदी का जेवर तथा 50 हजार रुपये नकद दोनों को दे दिए। एक साल में रकम और जेवर लौटाने का वादा किया गया, लेकिन बाद में टालमटोल की जाने लगी।

आरोप है कि किशनपाल ने जेवर व रकम वापस कराने का भरोसा देकर उसके पति कुलदीप सिंह को आगरा ले गया। वहां कुलदीप के पैसों से आइसक्रीम-कैंडी का प्लांट खुलवाया गया। महिला का आरोप है कि प्लांट चलने के बाद तीनों ने उसे अपने कब्जे में लेने के उद्देश्य से कुलदीप को गायब कर दिया। बाद में प्लांट बंद मिला और जानकारी हुई कि उसे बेच दिया गया है। महिला ने पति की हत्या की आशंका भी जताई है। पुलिस के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article