28 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

ब्लॉक का केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सर्वदानंद बरनवाल ने किया निरीक्षण

Must read

– स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण योजनाओं की प्रगति परखी

नवाबगंज,फर्रुखाबाद । केंद्रीय प्रभारी अधिकारी एवं निदेशक ने मंगलवार को नवाबगंज विकासखंड का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पंचायत एवं कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद कृषि गोदाम और बाल विकास परियोजना कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

समीक्षा बैठक की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से हुई। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा प्रभारी से गर्भवती महिलाओं की स्थिति, 2.5 किलोग्राम से कम वजन वाले बच्चों की संख्या तथा वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस पर डॉ. शर्मा ने बताया कि विभागीय लक्ष्य शासन स्तर से निर्धारित किए जाते हैं और उसी के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि मई माह का पोषाहार समय पर प्राप्त नहीं हो सका था, जो 25 जून को उपलब्ध हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जुलाई माह के दौरान सभी लाभार्थियों तक पोषाहार का वितरण पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान पोषण योजनाओं की प्रगति और कार्यों के प्रतिशत की भी समीक्षा की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी से विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं तथा विशेष रूप से बालिकाओं के लिए बने शौचालयों की संख्या एवं उनकी कार्यशीलता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। अधिकारियों को विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में विकासखंड अधिकारी तथा एडीओ पंचायत से भी पंचायत एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। समीक्षा के अंत में सर्वदानंद बरनवाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुझाव आमंत्रित किए और कहा कि उपयोगी सुझावों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने ब्लॉक परिसर स्थित कृषि गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की दीवारों पर मकड़ी के जाले पाए जाने पर उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय का भी निरीक्षण किया और सीडीपीओ मीनाक्षी सिंह से कार्यालय संचालन एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article