33.5 C
Lucknow
Monday, August 10, 2026

बाढ़ की विषम परिस्थितियों में बच्चों ने भरे देशभक्ति के रंग

Must read

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाढ़ शरणालयों में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

फर्रुखाबाद। बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच भी बच्चों का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा कम नहीं हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग, फर्रुखाबाद की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन बाढ़ शरणालय रहमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद एवं मंडी परिसर, अर्रा पहाड़पुर में किया गया।
बाढ़ और उससे जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के बावजूद बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से तिरंगे, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति से जुड़े आकर्षक चित्र बनाए। प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को राष्ट्रीय भावना, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सकारात्मक सोच से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नगर आई.पी. सिंह एवं नायब तहसीलदार सदर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने भी अपनी चित्रकारी के माध्यम से देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि बाढ़ जैसी आपदा की परिस्थितियों में भी बच्चों को शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़े रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग का उद्देश्य है कि विषम परिस्थितियों का असर बच्चों की पढ़ाई, सीखने की क्षमता और रचनात्मक गतिविधियों पर न पड़े।
चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के रंगों से सजे चित्रों में बच्चों ने देशभक्ति के साथ-साथ उम्मीद और सकारात्मक सोच को भी दर्शाया।
विपरीत परिस्थितियां हौसलों को रोक नहीं सकतीं,तिरंगे के रंगों में बच्चों ने देशभक्ति और उम्मीद की नई तस्वीर उकेरी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article