नई दिल्ली: वेनेजुएला (Venezuela) की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज (Acting President Rodriguez) आज बुधवार को भारत दौरे पर पहुंच चुकी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज का इस यात्रा का मकसद पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करना। राष्ट्रपति रोड्रिगेज 5 दिन के दौरे पर भारत पहुंची है। उनका यह दौरा 3 से 7 जून तक चलने वाला है जिसका मकसद ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन जैसें क्षेत्रों में सहयोग और संबंध को और मजबूत करना है।
वेनेजुएला के प्रतिनिधिमंडल में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज कल यानी गुरुवार 4 जून को भारतीय समय के अनुसार सुबह 9.45 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति रोड्रिगेज भारत-वेनेजुएला दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने के लिए आज भारत दौरे पर पहुंच चुकी है।
4 जून गुरुवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 11.30 बजे वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगी और फिर उसके बाद दोपहर 1.45 बजे राजघाट जाएंगी जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल है। वहां पर कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज समाधि स्थल को श्रद्धांजलि देंगी। भारत ऊर्जा और निवेश के क्षेत्र में वेनेजुएला का एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है।
इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलने और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग गहराने की उम्मीद है। भारत वेनेजुएला के तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीददार है। भारत ने मई 2026 तक रोजाना 427,000 बैरल तेल वेनेजुएला से खरीदा है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पहले से ही वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश कर चुके हैं।
राष्ट्रपति रोड्रिगेज 5 दिन के दौरे पर भारत पहुंची है, उनका यह दौरा 3 से 7 जून तक चलने वाला है। वेनेजुएला के प्रतिनिधिमंडल में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल हैं। दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। भारत-वेनेजुएला संबंधों के पर चर्चा होने के साथ साथ ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में भी संबंध बढ़ाने की चर्चा प्रमुखता से होगी।


