– 13,343 अभ्यर्थियों ने बनाई मुख्य परीक्षा में जगह
नई दिल्ली। देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी ) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 13,343 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
यूपीएससी द्वारा परिणाम जारी होते ही देशभर के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त हो गया। सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होंगे, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा , भारतीय पुलिस सेवा , भारतीय विदेश सेवा ( समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में चयन की दिशा में अगला महत्वपूर्ण चरण है।
इस वर्ष भी परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, लेकिन सीमित संख्या में उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सीसैट के प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
आयोग ने सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज और आवेदन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर लें। मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बाद में व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में सफलता केवल पहला पड़ाव है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को और अधिक गंभीरता तथा रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा। यूपीएससी की चयन प्रक्रिया को दुनिया की सबसे कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में गिना जाता है।
परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं जो उम्मीदवार इस बार सफल नहीं हो सके, वे आगामी प्रयासों के लिए नई रणनीति के साथ तैयारी में जुट गए हैं।


