33 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

अज्ञात चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान का शटर उचकाकर 500 ग्राम चांदी चोरी

Must read

 

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के पखना रेलवे स्टेशन के पीछे बनकटी मार्केट स्थित रिद्धि-सिद्धि ज्वैलर्स की दुकान का शटर उचकाकर अज्ञात चोर करीब 500 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के पुराना बाजार, हनुमान मंदिर निवासी प्रशांत सोलंकी पुत्र राकेश कुमार सोलंकी ने तहरीर देकर बताया है कि वह पखना के बनकटी मार्केट में रिद्धि-सिद्धि ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाते हैं। 21/22 अगस्त की रात अज्ञात चोर दुकान का शटर उचकाकर अंदर घुस गए और दुकान में रखी पुरानी व टूटी-फूटी चांदी चोरी कर ले गए। दुकानदार के मुताबिक चोरी गई चांदी का वजन करीब 500 ग्राम है।

सुबह दुकान पहुंचने पर शटर उखड़ा देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद आसपास के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने रात के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article