24 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

301 कांवड़ों के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, भीषण गर्मी में कई कांवड़िए हुए बेहोश

Must read

फर्रुखाबाद। सावन के पवित्र माह में रविवार को हिंदू महासभा एवं जय भोले बाबा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम से रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। शिवभक्तों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आयोजन समिति ने इस बार 251 कांवड़ों का लक्ष्य रखा था, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मौके पर 50 अतिरिक्त कांवड़ों की व्यवस्था कराई गई। इस तरह कुल 301 कांवड़ों का पूजन कर यात्रा को रवाना किया गया।
दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ब्रह्मचारी ईश्वर दास महाराज, शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम जी महाराज, जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पंडित आचार्य सर्वेश शुक्ला तथा हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत कांवड़ों का पूजन कराया। आयोजन समिति के मुताबिक यह दूसरी बार है, जब निर्धारित लक्ष्य से अधिक कांवड़ श्रद्धालुओं ने उठाई हैं।
यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था को लेकर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी बनी। मार्ग में पर्याप्त पुलिस बल न होने से जाम लगने लगा। इस पर हिंदू महासभा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने माइक से कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी और पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरिकेश से पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल के साथ नहीं चलने पर यात्रा रोकने की चेतावनी दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज हरिकेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रा के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। महंत ईश्वर दास महाराज ने श्रद्धालुओं को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ी।
कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से अमेठी कोना, खानपुर, चांदपुर, कादरी गेट, लालगेट, घुमना बाजार, नेहरू रोड, चौक और रेलवे रोड होते हुए पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
वहीं रविवार को पड़ी भीषण गर्मी ने कांवड़ियों की परेशानी बढ़ा दी। यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई, जबकि कुछ कांवड़िए गर्मी के कारण बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों और यात्रा के साथ चल रहे सदस्यों ने तत्काल उनकी मदद की और उपचार उपलब्ध कराया।
यात्रा में सौरभ मिश्रा, क्रांति पाठक, जुगनू मिश्रा, आशीष मिश्रा एडवोकेट, ननकी शुक्ला, पिंकू वर्मा, विजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अभिषेक बाजपेई, दीपक शर्मा, सचिन शर्मा, सुबोध सिंह, डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री, शैलेंद्र राठौर, बॉबी दुबे, आदित्य दीक्षित, नारायण दत्त द्विवेदी, राजीव चतुर्वेदी, डॉ. प्रतीक्षा चतुर्वेदी, विशाल दुबे, अमन दुबे, शिवम दुबे, शिवम गुप्ता, दीपू सिंधी, दीपक शुक्ला, योगेश गुप्ता, शिबू बाजपेई, अजय दुबे, अतुल पांडे, सोनू वर्मा, अविरल सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, जगदीश ठाकुर, आंचल द्विवेदी, मंटू मिश्रा, जीतू बाजपेई और अरनब अग्निहोत्री सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article