29.4 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर की बाउंड्री में खड़े ई-रिक्शे से दो बैटरियां चोरी, दूसरे दिन भी चोरों का सुराग नहीं

Must read

 

करीब 20 हजार रुपये की बताई जा रही हैं चोरी गई बैटरियां, फैजबाग चौकी पुलिस जांच में जुटी
शमशाबाद, फर्रुखाबाद। शमशाबाद थाना क्षेत्र के रोशनाबाद में बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर की बाउंड्री के अंदर खड़े ई-रिक्शे से अज्ञात चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। घटना के दो दिन बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ललोर राजपूताना निवासी भरत सिंह का रोशनाबाद में बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर है। उन्होंने बताया कि गांव की गलियों तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए ई-रिक्शे का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि कई जगहों पर बड़े वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। इसी जरूरत को देखते हुए उन्होंने ई-रिक्शा खरीदा था।
भरत सिंह के मुताबिक, शाम को स्टोर में ताला लगाकर वह घर चले गए थे। ई-रिक्शा स्टोर की बाउंड्री के अंदर खड़ा था। आरोप है कि रात में अज्ञात चोर दीवार के सहारे अंदर घुसे और ई-रिक्शे की बैटरियां खोलने लगे। चोर दो बैटरियां निकालने में सफल रहे, जबकि दो अन्य बैटरियां खोलने का प्रयास सफल नहीं हो सका। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर तेजाब फैलाकर चोरी की गई बैटरियां लेकर दीवार के सहारे फरार हो गए।
घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब स्टोर स्वामी मौके पर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर देखा। ई-रिक्शे से बैटरियां गायब मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही फैजबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।
पीड़ित के अनुसार, चोरी गई दोनों बैटरियों की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। घटना के दूसरे दिन तक भी अज्ञात चोरों का पता नहीं चल सका था। पुलिस मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article