26.5 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी, रक्षित टंडन ने वर्चुअल माध्यम से किया जागरूक

Must read

फतेहगढ़। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चल रहे इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना और बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके साथ ही बाल मजदूरी न कराने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के प्रति भी जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर पुलिस और संबंधित विभागों से सहायता लेने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर सुरक्षा सलाहकार रक्षित टंडन ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी वेबसाइट और लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना और अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।
छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने, संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने तथा किसी भी अनजान वेबसाइट पर निजी जानकारी दर्ज करने से बचने के बारे में बताया गया। सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article