42.8 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

अमेरिका में महंगाई तीन साल के उच्चतम स्तर पर

Must read

 

मुझे महंगाई पसंद है : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में महंगाई दर तीन वर्षों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो (BLS) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार मई 2026 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) सालाना आधार पर 4.2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि अप्रैल में यह दर 3.8 प्रतिशत थी। बढ़ती महंगाई के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक बयान राजनीतिक और आर्थिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रम्प ने कहा, “मुझे यह पसंद है। आंकड़े शानदार थे। आपको पता है मुझे सबसे ज्यादा क्या पसंद है? मुझे महंगाई पसंद है।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर आर्थिक विशेषज्ञों तक के बीच बहस शुरू हो गई कि आखिर राष्ट्रपति का आशय क्या था।

हालांकि बाद में ट्रम्प ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब यह नहीं था कि बढ़ती कीमतें अच्छी हैं, बल्कि उनका आशय यह था कि बाजार की आशंकाओं की तुलना में महंगाई दर अपेक्षाकृत नियंत्रित रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है।

ट्रम्प ने दावा किया कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और ईरान के साथ संघर्ष समाप्त होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आएगी, जिससे महंगाई पर भी नियंत्रण होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले महीनों में अमेरिकी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article