वॉशिंगटन/मध्य-पूर्व। वैश्विक समुद्री सुरक्षा को लेकर तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी नौसेना को स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि Iran की कोई नाव होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाते हुए पाई जाती है, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाए चाहे वह छोटी नाव ही क्यों न हो।
यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिशों में जुटा है और दोनों देशों को फिर से वार्ता की मेज पर लाने के लिए कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ऐसे में ट्रंप का यह आक्रामक रुख बातचीत की संभावनाओं पर भी असर डाल सकता है।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिकी नौसेना को यह निर्देश साफ तौर पर दे दिए गए हैं कि समुद्री सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि पर तत्काल और निर्णायक जवाब दिया जाए। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव सीधे वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।
ट्रंप का सख्त आदेश ईरानी नाव दिखी तो तुरंत नष्ट करो


