29 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

कौशांबी से दर्दनाक खबर: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 11 की मौत, 22 घायल और कई मकान जमींदोज !

Must read

कौशांबी: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एयरफोर्स स्टेशन (Air Force Station) के निकट मनौरी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री (firecracker factory) में सोमवार दोपहर आग लग गई। पटाखों के धमाके इतने शक्तिशाली थे कि आसपास के कई घर भी जमींदोज हो गए, जिससे मलबे के नीचे कई लोगों के दबने की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां वहां पहुंचीं और फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे से एक घंटा तक विस्फोट हुआ। खबरों के मुताबिक, इस पटाखा धमाके में अब तक पांच लोगों के मरने और 22 लोगों के घायल होने की सूचना आ रही थी। हालांकि शाम पांच बजे तक 11 शव मिलने की पुष्टि की गई है। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि जिस घर में पटाखे में आग लगी, पास ही बूंदी कारखाना में पांच और आटा चक्की में छह लोग मौजूद थे। धमाका काफी देर बाद तक होता रहा। वहीं बुलडोजर बुलाकर मलबे को साफ कराया जा रहा है। बाद में कौशांबी के डीएम और एसपी भी वहां पहुंचकर जायजा लिया।

मृतकों में: प्रियांजलि (5), प्रवीण सिंह (13), जाह्नवी (12), आदित्य (12), रवि (8), ज्ञान सिंह (40), आदित्य (8), अंजू (32), विक्रम सरोज (35), अंश (6) और नन्हा (4) शामिल हैं।

खबरों के अनुसार, पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी में बस्ती से कुछ दूर पर एक मकान में पटाखा बनाया जाता था। इसी गांव का निवासी आदिल की पटाखा फैक्ट्री थी उस मकान के ऊपर से ही बिजली के तार गुजरे हैं। सोमवार दोपहर अचानक उस मकान से धुआं उठने लगा। यह देख गांव वाले उस पर भागे तो एक-एक करके पटाखा फूटने लगा। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। खबर मिलते ही पूरामुफ्ती, पिपरी थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि अगर फैक्ट्री में कोई काम कर रहा था तो उसे नुकसान पहुंचा होगा।

एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया था। आग बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितने लोगों की मौत हुई है। वहीं, कुछ साल पहले भरवारी में भी पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article