27 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

दर्दनाक हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से बारातियों से भरी बस डंपर से टकराई, 19 घायल

Must read

 

फतेहपुर
गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 3 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी स्कूली बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई, जिसमें 19 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ। बस सिमौर क्षेत्र से बारात लेकर सिकरिहा सिलमी गांव गई थी और वापस लौट रही थी। जब वाहन बंवारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सीधे डंपर में जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार बाराती बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों में श्याम (25), अजीत (24), राजा (55), रामनरेश (27), सुरेश (40), रामनारायण (55), घनश्याम, रामसिंह (47), सुमित (10), सुल्तान (50), सज्जन (17), नीरज (25), शिव नरेश, प्रिंस (11), मोहन (20), धनपाल (46), श्यामू, नरेश चंद्र (60) और सचिन (16) शामिल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल लोगों पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही वाहन चालक की लापरवाही और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी जांच होगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article