27 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार, 19 घायल; 5 की हालत गंभीर

Must read

 

फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारातियों से भरी स्कूली बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इस हादसे में कुल 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

यह हादसा गाजीपुर थाना क्षेत्र के बावरा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बचाव कार्य तेज किया।

घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी राहुल की बारात खागा कोतवाली क्षेत्र के सिकठिहा सिलमी गांव गई थी। लौटते समय यह हादसा हुआ, जिससे खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया।

घायलों में बस चालक सुल्तान (40), प्रिंस (11), रामनरेश (30), रमेश चंद (60), सत्यम (6), शिव प्रसाद (40), श्रीराम (45), रामनारायण (50), शिव नरेश कुमार (25) और सचिन (15) समेत अन्य लोग शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल सुल्तान, रामनरेश, रमेश चंद्र, शिव प्रसाद और श्रीराम को विशेष इलाज के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया बस एक खड़े डंपर से टकराई है। उन्होंने यह भी कहा कि बारात में स्कूली बस के उपयोग की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article