35 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Must read

– 3 दिन में हजारों चालान से मचा हड़कंप

लखनऊ। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। राजधानी की सड़कों पर तीन दिनों तक चले विशेष अभियान में हजारों वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि दर्जनों वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा रहा।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर हुई। अभियान के दौरान 7,162 वाहन चालकों के चालान केवल हेलमेट न पहनने के कारण किए गए। इसके अलावा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी एचएसआरपी नियमों का उल्लंघन करने वाले 703 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
राजधानी में नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों पर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। तीन दिनों में 3,460 नो-पार्किंग चालान किए गए। वहीं रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले 521 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग सड़क हादसों की बड़ी वजह बनती जा रही है।
अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया। ऐसे 94 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इससे आम लोगों को परेशानी होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी असर पड़ता है।
कार्रवाई के दौरान कुल 74 वाहनों को सीज किया गया। प्रमुख चौराहों, बाजारों, स्कूल-कॉलेज क्षेत्रों और हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहीं। कई जगहों पर मोबाइल चेकिंग यूनिट और सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी नियम तोड़ने वालों की पहचान की गई।
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है। लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article