37.6 C
Lucknow
Wednesday, July 15, 2026

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगई, युवकों ने मामा-भांजी को लाठी-डंडों से पीटा

Must read

आगरा: आगरा (Agra) जिले के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित राजवाड़ा, बल्केश्वर इलाके में मामा-भांजी (uncle and niece) पर कथित हमले का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ लोगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर के बाहर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।

पीड़िता का आरोप है कि इलाके के कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी घर के बाहर पहुंचे और मामा-भांजी के साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंची युवती के साथ भी अभद्रता की गई।

शिकायतकर्ता का दावा है कि यह पहली घटना नहीं है, उसके मुताबिक, कुछ दिन पहले भी उन्हीं लोगों ने हमला किया था। आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों और हमलों के कारण परिवार दहशत में है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में फिलहाल लगाए गए सभी आरोप शिकायतकर्ता की ओर से हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही हैय जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article