जरवल रोड, बहराइच। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैसरगंज स्थित कोनारी बंगला के निकट सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जरवल रोड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसमढा निवासी सफीक (45) पुत्र गुल्ले, फैजान (8) पुत्र इखलाक सोनम (12) पुत्री इखलाक रिश्तेदारी आटो द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका आटो कोनारी बंगला के निकट पहुंचा, तभी तेज रफ्तार लखनऊ की ओर सेआ रही एक कार ने आटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा इतना भीषण था कि सोनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सफीक और फैजान को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज ले जाया गया वहां से।बहराइच रिफर किया बहराइच के चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया जहाँ इकलाक की तथा पत्नी नजरुन का इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है चल रहा है वह भी गंभीर हैं हालत नाजुक इलाज चल रहा दो लोग ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव कसमढा में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मृतकों के घर पहुंच रहे हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और गम का माहौल है।


