37 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

पीजीटी , टीईटी समेत भर्ती परीक्षाओं को लेकर अफवाहों पर आयोग सख्त, अभ्यर्थियों को जारी की चेतावनी

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पीजीटी , टीईटी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी अफवाहों और फर्जी सूचनाओं पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों, फर्जी कटऑफ, उत्तर कुंजी और चयन सूची जैसी अपुष्ट जानकारियों पर भरोसा न करें।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत विज्ञप्तियों को ही प्रमाणिक मानें। उन्होंने बताया कि पीजीटी परीक्षा का परिणाम और चयन सूची आयोग की वेबसाइट पर नियमानुसार जारी की जा चुकी है और आगे की सभी सूचनाएं भी आधिकारिक माध्यमों से ही उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयोग ने चेतावनी दी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) की मदद से फर्जी दस्तावेज, नकली आदेश, मनगढ़ंत कटऑफ और चयन सूची तैयार कर अभ्यर्थियों से ठगी करने के प्रयास सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर नौकरी दिलाने, चयन कराने या किसी प्रकार की अवैध धन वसूली करता है, तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फर्जी सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article