26.6 C
Lucknow
Thursday, October 15, 2026

गोरखपुर से सनसनीखेज वारदात: जमीन के एक टुकड़े के लिए भाई ने ली भाई की जान

Must read

गोरखपुर: गोरखपुर (Gorakhpur) में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव (Karanpura Village) में गुरुवार सुबह खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में आदर्श पांडेय की गोली लगने से मौत हो गई। आरोप है कि उनके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय ने उन्हें गोली मारी। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

मथौली निवासी आदर्श पांडेय के परिवार का करनपुरा गांव में नेवासा है। परिवार के अन्य सदस्य वहां रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। जानकारी के मुताबिक, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

गुरुवार सुबह आदर्श खेत की जुताई कराने पहुंचे थे। इस दौरान राधेश्याम पांडेय ने खेत जोतने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान ट्रैक्टर वहां से चला गया। आरोप है कि इसके बाद राधेश्याम के एक अन्य भाई ने मौके पर पहुंचकर आदर्श को गोली मारने के लिए ललकारा। इसके बाद राधेश्याम ने कथित तौर पर आदर्श पर गोली चला दी।

गोली आदर्श के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी नॉर्थ राजेश धुनावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। एसपी नॉर्थ राजेश धुनावत ने भी बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article