28 C
Lucknow
Saturday, August 29, 2026

‘तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति हर हाल में बदलनी होगी: योगी

Must read

पांच साल पुराने राजस्व व वरासत मामलों के तत्काल निस्तारण के निर्देश

जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में बनेगा विशेष क्राउड कंट्रोल प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व एवं वरासत के मामलों को मिशन मोड में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मामलों में बार-बार तारीख देने की प्रवृत्ति हर हाल में समाप्त होनी चाहिए।

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने गलत आख्या लगाने वाले जिलों से पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगने और असंतुष्ट शिकायतों की दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 13 जुलाई से 23 अगस्त के बीच प्रदेश में गंभीर अपराधों में 5.1 प्रतिशत और महिला अपराधों में 3.9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने हर जोन और रेंज में साप्ताहिक अपराध समीक्षा करने तथा महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आगामी जन्माष्टमी के मद्देनजर मथुरा-वृंदावन में विशेष भीड़ नियंत्रण योजना तैयार करने और बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। वृंदावन में नया पुलिस सर्किल भी गठित किया जाएगा।

गणेश विसर्जन के दौरान उफनती नदियों और हाईटेंशन तारों से सावधानी बरतने के साथ ही माफिया, गो-तस्करी और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article